भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं उस्मान, न्यूजीलैंड के गुप्टिल भी यूएई दौरे से बाहर
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा भारत के खिलाफ घरेलू दौरे से बाहर हो सकते हैं। यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। अब उनका भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। खबरें हैं कि उनके घुटने की सर्जरी करनी पड़ेगी। उधर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ओपनर मार्टिन गुप्टिल पसलियों में खिंचाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दौरे से बाहर हो गए।
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे उस्मान
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उस्मान को घुटने में झटका आ गया था। इसके बाद वे मैदान पर नजर नहीं आए। दूसरी पारी में वे बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। उस्मान का यह वही घुटना है, जिसमें उन्हें 2014 में भी दर्द की शिकायत हुई थी।
उस्मान यदि भारत के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाते हैं, तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा। उस्मान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 85 और दूसरी में 141 रन बनाकर टीम को हार से बचाया था।
गुप्टिल को प्लंकेट शील्ड घरेलू टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी। स्कैन के बाद उन्हें चार सप्ताह आराम की सलाह दी गई है। न्यूजीलैंड टीम के चयनकर्ता गैविन लार्सन ने कहा, 'दुर्भाग्य से गुप्टिल को चोट से उबरने के लिए कुछ आराम करना होगा। आगामी ग्रीष्मकालीन सत्र काफी लंबा है। हम नहीं चाहते कि वे अपनी चोट को और बढ़ाएं।'
गुप्टिल ने कहा, 'शीतकालीन सत्र बहुत अच्छा रहा। मेरी चोट अधिक नहीं थी। वेस्टइंडीज में मुझे हल्की चोट लगी। अब मुझे फिर चोट लग गई। इससे मैं बहुत दुखी हूं।' न्यूजीलैंड को 31 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और तीन टेस्ट की सीरीज खेलनी है।
पुकोव्स्की शेफफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में रिकी पोंटिंग के बाद सबसे कम उम्र की दोहरा शतक जड़ने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। पोंटिंग ने 19 साल 321 दिन की उम्र में होबर्ट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 211 रन की पारी खेली थी।
पुकोव्स्की 21 साल से कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाली तीसरी हाइएस्ट स्कोरर हैं। उनसे पहले डग वॉल्टर्स ने 19 साल 47 दिन की उम्र में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के लिए 253 रन की पारी खेली थी।
21 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। उन्होंने 20 साल 151 दिन की उम्र में 1929 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में विक्टोरिया के खिलाफ 340 रन बनाए थे। इसके एक साल बाद ही उन्होंने क्वींसलैंड के खिलाफ 452 रन बनाए थे।
शेफफील्ड शील्ड में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्लेम हिल के नाम है। हिल ने 18 साल 346 दिन की उम्र में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 206 रन की पारी की खेली थी।

Comments
Post a Comment