Posts

Showing posts from December, 2018

वैज्ञानिकों ने बीमारियों का पता लगाने के लिए बाल से भी 2000 गुना पतला चिमटा बनाया

लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने ऐसा ‘चिमटा’ बनाया है, जिसकी मदद से बीमारियों का पता आसानी से लगाया जा सकेगा। यह चिमटा इंसानों के बाल की मोटाई से भी 2 हजार गुना ज्यादा पतला है। इसकी मदद से सर्जरी के दौरान शरीर के किसी हिस्से को ज्यादा काटने की जरूरत भी नहीं होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस चिमटे की मदद से बीमारी वाली कोशिकाओं की और गहराई से स्टडी की जा सकेगी। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों का ट्रीटमेंट भी और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। चिमटे की मोटाई सिर्फ 50 नैनोमीटर है। एक नैनोमीटर एक मिलीमीटर का 10 लाखवां हिस्सा होता है, जबकि इंसान के बाल की मोटाई 1 लाख नैनोमीटर तक हो सकती है। ग्लास रॉड से बना है चिमटा चिमटे को एक ग्लास रॉड से बनाया गया है, जिसमें ग्रेफाइट की तरह ही कार्बन-बेस्ड दो इलेक्ट्रोड हैं। कोशिका के अंदर मौजूद हिस्से को निकालने के लिए इसे जिंदा कोशिकाओं में डाला जा सकता है। वैज्ञानिक इस चिमटे का इस्तेमाल डीएनए या माइटोकॉन्ड्रिया को सस्पेंड करने में भी कर सकते हैं। इसके साथ ही बेहद पतला होने की वजह से बिना कोशिकाओं को नष्ट किए भी संक्रमित हिस्सों को निकाला ज...