भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं उस्मान, न्यूजीलैंड के गुप्टिल भी यूएई दौरे से बाहर
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा भारत के खिलाफ घरेलू दौरे से बाहर हो सकते हैं। यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। अब उनका भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। खबरें हैं कि उनके घुटने की सर्जरी करनी पड़ेगी। उधर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ओपनर मार्टिन गुप्टिल पसलियों में खिंचाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दौरे से बाहर हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे उस्मान दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उस्मान को घुटने में झटका आ गया था। इसके बाद वे मैदान पर नजर नहीं आए। दूसरी पारी में वे बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। उस्मान का यह वही घुटना है, जिसमें उन्हें 2014 में भी दर्द की शिकायत हुई थी। उस्मान यदि भारत के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाते हैं, तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा। उस्मान ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 85 और दूसरी में 141 रन बनाकर टीम को हार से बचाया था। गुप्टिल को प्लंकेट शील्ड घरेलू टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी। स्कैन के बाद उन्हें चार सप्ताह...